TMC महासचिव बने अभिषेक बनर्जी

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (18:51 IST)
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का अखिल भारतीय महासचिव बनाया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां यह जानकारी दी।
 
तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि कार्यसमिति ने फैसला किया कि कोई भी व्यक्ति पार्टी में केवल एक पद ग्रहण करेगा और कोर कमेटी ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है।
 
चटर्जी ने कहा कि हमारी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने सांसद अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का अखिल भारतीय महासचिव नामित किया है।’’ इससे पहले दिन में पार्टी की दो अहम बैठकें हुईं।
 
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक राष्ट्रीय महासचिव के रूप में सुब्रत बख्शी की जगह लेंगे जबकि अभिनेत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की नेता सायोनी घोष को पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले तक यह पद बनर्जी के पास था।
 
चटर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दल-बदलू नेताओं पर कोई चर्चा नहीं हुई और अब वे पार्टी में लौटना चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

शादी के चक्कर में लिंग परिवर्तन कराकर बना लड़की, प्यार में मिला धोखा

मंडी में बादल फटने और बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत, 29 लापता लोगों की तलाश जारी

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

पीथमपुर में नष्ट किया यूनियन कार्बाइड का 19 टन अतिरिक्त अपशिष्ट, गैस त्रासदी में 5479 लोग मारे गए थे

अगला लेख