Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हथियार लेकर ममता बनर्जी के घर में घुस रहा व्यक्ति गिरफ्तार

हमें फॉलो करें हथियार लेकर ममता बनर्जी के घर में घुस रहा व्यक्ति गिरफ्तार
, शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (14:24 IST)
Mamata Banerjee News : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास में घुसने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी कार में हथियार भी मिले। घटना के वक्त बनर्जी अपने आवास पर ही थीं।
 
कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने बताया कि व्यक्ति ने काला कोट पहन रखा था और उसकी पहचान नूर आलम के तौर पर हुई है। आलम की कार पर ‘पुलिस’ का स्टीकर लगा था और उसे हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित ममता बनर्जी के आवास में घुसने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने हथियार, एक खुखरी, गांजा, बीएसएफ एवं अन्य विभिन्न एजेंसियों के कई पहचान पत्र रखे थे। वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था। यह एक गंभीर मुद्दा है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसकी वास्तविक मंशा क्या थी। उसकी कार जब्त कर ली गई है। व्यक्ति बेतुकी बातें कर रहा है।
 
घटना कोलकाता के मध्य में ‘शहीद दिवस’ रैली स्थल के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के अपने कालीघाट स्थित आवास से रवाना होने से कुछ घंटे पहले हुई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में गरजीं प्रियंका गांधी, कहा अचानक पलट गई उनकी विचारधारा, महंगाई पर सरकार को घेरा