बिहार के खगड़िया में पत्नी व 3 बेटियों की हत्या के बाद व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2023 (12:44 IST)
Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले (Khagaria district) में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग सहित 3 बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना एकनिया गांव में रात करीब 1.30 बजे हुई।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि मुन्ना यादव ने पहले अपनी पत्नी पूजा देवी और फिर अपनी 3 बेटियों- सुमन (18), आंचल (16) और रोशनी कुमारी (15) को धारदार हथियार से मार डाला। कुमार ने बताया कि इसके बाद उसने अपने 2 बेटों को मारने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे। यादव ने फिर अपने घर के बाहर एक पेड़ से फांसी लगा ली।
 
अमितेश ने कहा कि यादव के दोनों बेटों ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि यादव के दोनों पुत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को देर रात करीब 1.30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि घटना का कारण ज्ञात नहीं है। पुलिस सभी प्रासंगिक जानकारी एकत्र कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट में 194 अग्निवीर हुए शामिल

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिवारों को मिलेंगे इतने लाख रुपए

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

अगला लेख