Hanuman Chalisa

महंगा पड़ा यह कॉकटेल, पेट में हुआ सुराख..

Webdunia
बुधवार, 5 जुलाई 2017 (11:12 IST)
गुरग्राम। दिल्ली में एक पब में तरल नाइट्रोजन मिला कॉकटेल पीने के बाद एक व्यवसायी के पेट में सुराख हो गया और यह किसी किताब की तरह खुल गया। हालांकि जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे व्यक्ति को चिकित्सकों के अथक परिश्रम से जीवनदान मिल गया।
 
व्यक्ति का उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार यह व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसने कॉकटेल से उठने वाले धुएं के बंद होने का इंतजार नहीं किया और पेय पदार्थ को उसी तरह पी गया।
 
इसके बाद व्यक्ति की हालत खराब हाने लगी और उसे तत्काल कोलंबिया एशिया अस्पताल ले जाया गया , जहां परीक्षण में उसके पेट में सुराख होने का पता चला।
 
पीड़ित का उपचार करने वाले डॉक्टर अमित डी गोस्वामी ने बताया कि उपचार के दौरान मरीज की हालत इतनी नाजुक थी कि उसका पेट किसी खुली किताब की तरह दिखाई दे रहा था।
 
उन्होंने कहा कि मरीज की सर्जरी के दौरान उसके पेट का बीच का और निचला हिस्सा किसी खुली किताब की तरह लग रहा था और बहुत सारा खाना तथा गंदा द्रव्य उदर गुहा में भर गया था। चिकित्सकों ने पेट के निचले हिस्से को निकालकर शेष हिस्से को कृत्रिम रूप से छोटी आंत से जोड़ दिया। मरीज को तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। चिकित्सक ने बताया कि अब मरीज की हालत काफी बेहतर है।
 
इस बीच, पुलिस ने कहा है कि वह 13 फरवरी की इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है और पीड़ित की ओर से पब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने का इंतजार कर रही है।
 
गुरग्राम पुलिस के एसीपी-पीआरओ मनीष सहगल ने कहा, 'हम पब की पहचान करने और अस्पताल प्रशासन से मरीज का विवरण प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'अगर पब के स्टाफ ने तरल नाइट्रोजन में सोडा मिला हुआ कॉकटेल ऑफर किया है तो वास्तव में यह बेहद गंभीर मामला है।' तरल नाइट्रोजन का इस्तेमाल ग्लास को तत्काल ठंडा करने या पेय पदार्थ में झाग उठाने के लिए किया जाता है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

अगला लेख