गर्ल्स होस्टल में घुसकर अंडर गार्मेंट्स चुराता था...

Webdunia
बैंगलुरु के महारानी आर्ट्स, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट वुमन कॉलेज के होस्टल में महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स पहने एक व्यक्ति ने जमकर उत्पात मचाया। चाकू लेकर होस्टल में घुसे इस शख्स को देख होस्टल में हड़कंप मच गया। उसकी सारी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई।
 
जानकारी के मुताबिक, हंगामा कर रहे इस व्यक्ति ने कई लड़कियों के अंडर गार्मेंट्स भी चुरा लिए। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि 12 फरवरी के सीसीटीवी फुटेज में वह युवक नजर आया है। इसके बाद जांच की गई तो पाया गया कि इससे पहले भी कई बार वह शख्स होस्टल से महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स चुरा चुका है। 
 
कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। पुलिस को बताया गया है कि लड़कियां लगातार शिकायत करती हैं कि कोई शख्स उनके अंडर गार्मेंट्स चुरा ले जाता है।
 
हॉस्टल प्रशासन ने पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज सौंपा है, इसमें एक शख्स लड़कियों के अंडर गार्मेंट्स में दिखाई दे रहा है। फुटेज में यह भी दिखा कि जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वो भाग निकला। माना जा रहा है कि इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया
Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

LOC पर राफेल की गड़गड़ाहट से रातभर सहमे रहे पाकिस्तानी जनरल, हमले के डर से नींद हराम

कनाडा में ट्रूडो की हार और मार्क कार्नी का उदय: भारत के लिए क्या मायने? Explainer

CISCE 10वीं और 12वीं बोर्ड नतीजे घोषित, दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियां आगे

पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार के हर फैसले के साथ संघ, मोहन भागवत की पीएम मोदी से मुलाकात

उत्तर कोरिया ने शक्तिशाली हथियारों से लैस अपने नए विध्वंसक पोत से मिसाइलों का किया परीक्षण

अगला लेख