Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दूसरे की पत्नी के साथ पकड़ा गया, डरकर 5वीं मंजिल से लगाई छलांग

Advertiesment
हमें फॉलो करें South Delhi
, गुरुवार, 16 मई 2019 (08:49 IST)
नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में एक शख्स दूसरे की पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। तभी महिला का पति वहां आ धमका। बचने के लिए उसने 5वीं मंजिल से नीचे गली में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि यह वाक्या मंगलवार शाम का है। पुलिस जांच में पता चला कि मंगलवार शाम महिला घर पर अकेली थी। तभी पंकज इसके घर पहुंचा। दोनों घर में थे। इसी दौरान महिला का पति घर पर आ गया। उसने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। दहशत के मारे पंकज 5वीं मंजिल से नीचे कूद गया। इस वजह से ही उसकी मौत हो गई।
 
जांच के दौरान पता लगा है कि मृतक पंकज शादीपुर डिपो में जॉब करता था। वह पिछले करीब दो साल से महिला के संपर्क में था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक को ऊपर से गिराकर मारा गया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार मामला हत्या का नहीं लग रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलवामा में फिर मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद