खौफनाक, सेल्फी के लिए बाघ के पिंजरे पर चढ़ा, दहल गए दिल

Webdunia
बुधवार, 2 जनवरी 2019 (21:01 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल स्थित गोविन्द वल्लभ प्राणी उद्यान में एक युवक बाघ के पिंजरे पर चढ़ गया।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हल्द्वानी निवासी आनंद बिष्ट उर्फ नंदन बिष्ट सेल्फी लेने के प्रयास में बाघ के पिंजरे के उपर चढ़ गया, हालांकि इस दौरान यह पिंजरा चारों ओर से बंद था और बाघ भी उस परिधि में नहीं था।
 
यह देखते ही वहां मौजूद पर्यटकों की सांसे अटक गईं। लोगों ने शोर मचाया लेकिन युवक पिंजरे पर चढ़कर सेल्फी लेकर ही माना। शोर शराबा सुनकर जू के कर्मचारी भी सकते में आ गए और बमुश्किल युवक को पिंजरे से नीचे उतारा गया। बाद में जू कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया गया।
 
जू की प्रभारी ममता चंद ने बताया कि युवक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 38 जे व 51(1) बी के तहत दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

म्यांमार में भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा की मौत, क्या ग्रहण और भूकंप के बीच है कोई कनेक्शन?

ईद पर कश्मीर के बाजारों में बिक्री में चिंताजनक मंदी, परिधान क्षेत्र में 95 प्रतिशत की गिरावट आई

LIVE: म्यांमार का मददगार बना भारत, भूकंपग्रस्त देश में राहत सामग्री लेकर पहुंचा विमान

पूर्वी काठमांडू में कर्फ्यू हटाया गया, 100 से अधिक राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 16 नक्सली ढेर

अगला लेख