Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोल्हापुर में उफनती नदी के बीच पेड़ में अटका, 12 घंटे बाद मिली राहत

Advertiesment
हमें फॉलो करें panganga river
, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (15:52 IST)
Maharashtra news : पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर एवं सांगली जिले की सीमा पर उफनती वरना नदी के बीच स्थित एक पेड़ पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति को करीब 12 घंटे से अधिक समय तक फंसा राह। कोल्हापुर आपदा मोचन दल (केडीआरएफ) के कर्मियों ने उसे शुक्रवार सुबह बचा लिया।
 
कोल्हापुर जिले में पिछले कुछ दिन से भारी वर्षा हो रही है जिसके कारण वारना और पंचगंगा नदियां उफान पर है। पंचगंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 41.2 फुट पर पहुंच गया है।
 
कोल्हापुर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रसाद सांकपाल ने कहा कि व्यक्ति की पहचान सांगली के शिराला में लखेवाड़ी गांव के निवासी बजरंग खामकर के रूप में हुई है। खामकर गुरुवार रात करीब नौ बजे पुल से वरना नदी का जलस्तर देखने गया था। लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया तथा पानी के तेज बहाव में बह गया।
 
webdunia
आज सुबह कुछ लोगों ने उसे उफनती नदी के बीच में एक पेड़ पर फंसा हुआ देखा और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। व्यक्ति को बचाने के लिए तुरंत केडीआरएफ को भेजा गया।
 
टीम कमांडर कृष्णा सोर्ते, सुनील कांबले, शुभम काटकर, जीवन कुबड़े, श्रवण और सोमनाथ सुतार के नेतृत्व में बचाव दल ने सुबह करीब साढ़े दस बजे बचाव नौका का इस्तेमाल करके पेड़ पर फंसे खामकर को बचा लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी ने किया तंज, महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा