मेनका गांधी ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा...

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (08:54 IST)
नई दिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सरकारी अस्पताल की चिकित्सकों को मातृत्व अवकाश से इनकार नहीं किया जाए।
 
मेनका ने मीडिया के एक धड़े में चल रही एक खबर के बाद केजरीवाल को पत्र लिखा। खबरों में दावा किया गया है कि सरकारी अस्पतालों में अस्थायी तौर पर काम कर रही महिला रेजिडेंट डॉक्टरों को या तो मातृत्व अवकाश देने से मना किया जा रहा है या इस मुद्दे पर बात करने वालों को त्यागपत्र देने के लिए कहा जा रहा है।
 
खबर में दावा किया गया है कि बाबा साहब अंबेडकर, गुर तेग बहादुर, गोविंद बल्लभ पंत और लोकनायक अस्पतालों और एमसीडी अस्पताल हिन्दू राव में यह आम चलन है।
 
मेनका ने कहा, 'सरकार में हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि कामकाजी महिलाओं के लिए काम की परिस्थितियां अनुकूल हो। इसके लिए मातृत्व अवकाश देना एक महत्वपूर्ण अवयव है।'
 
उन्होंने पत्र में कहा है, 'मैं, इसलिए आपसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह करती हूं कि किसी भी परिस्थिति में महिला चिकित्सकों को ये सुविधाएं देने से इनकार ना किया जाए।' उनके पत्र में कहा गया है कि उन्हें यह सूचना मिली है कि अस्थायी रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ-साथ स्थायी डॉक्टरों को भी मातृत्व अवकाश का लाभ नहीं दिया जा रहा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख