Hanuman Chalisa

बंगाल के आमों का स्वाद जल्द 'माजा' में

Webdunia
रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (13:57 IST)
कोलकाता। हो सकता है जल्द ही 'माजा' ब्रांड में आपको बंगाल के आमों का स्वाद मिलने लगे। दरअसल इस ब्रांड पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी कोकाकोला इंडिया अपने 'माजा' ब्रांड के लिए बंगाल से आम खरीदने की योजना बना रही है। साथ ही वह कुछ और तरह के फलों को भी पश्चिम बंगाल से खरीदेगी।
 
 
उल्लेखनीय है कि कंपनी का 'माजा' ब्रांड आम फल पर आधारित शीतल पेय है। कंपनी के भारत और दक्षिण-मध्य एशिया के अध्यक्ष टी. कृष्णकुमार ने बताया कि जल्द ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि हम राज्य (पश्चिम बंगाल) से 2 या 3 प्रकार के फल खरीदने पर विचार कर रहे हैं। इनमें आम और अनानास प्रमुख हैं। शुरुआती तौर पर आम की खरीद के लिए कंपनी ने राज्य के उद्यान विभाग से बातचीत की है।
 
बंगाल बेवरेज-दानकुनी के प्रबंध निदेशक एसआर गोयनका ने कहा कि अभी हम बंगाल से किसी भी तरह के फल नहीं खरीदते। हम वहां के उद्यान विभाग से बातचीत कर रहे हैं। इन गर्मियों के मौसम में हम प्रयोग के तौर पर कुछ आम जुटाएंगे। बंगाल बेवरेज-दानकुनी पश्चिम बंगाल में कोकाकोला के लिए बॉटलिंग का काम करती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त, खाते में कब आएंगे ₹2,000, ऐसे चेक करें बेनेफिशियरी लिस्ट और स्टेटस

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण

अगला लेख