manipur violence : CBI ने मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के सदस्य हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 8 जून 2025 (18:11 IST)
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मणिपुर में 2023 में हुई हिंसा से संबंधित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए रविवार को मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल (एटी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कानन सिंह को सीबीआई ने इंफाल हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया।
ALSO READ: रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, समारोह में शामिल हुईं बड़ी हस्तियां
उन्होंने बताया कि उसे तुरंत गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उसे पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "सिंह की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी उसके परिवार के सदस्यों को दे दी गई है।"
ALSO READ: बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी
सीबीआई उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार मणिपुर जातीय हिंसा से संबंधित मामलों की जांच कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मणिपुर हिंसा मामलों की सुनवाई मणिपुर से गुवाहाटी स्थानांतरित कर दी गई है।"
 
शनिवार को एटी के सदस्य सिंह की गिरफ्तारी की खबरें फैलने के बाद राज्य की राजधानी इंफाल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सीबीआई के बयान में स्पष्ट किया गया कि सिंह को रविवार को इम्फाल हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
 
एहतियाती उपाय के तौर पर प्रशासन ने इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में निषेधाज्ञा लगाई है, जबकि इन घाटी क्षेत्रों में वीसैट और वीपीएन सुविधाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल-डेटा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
ALSO READ: मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू
प्रदर्शनकारियों ने मेइती नेता की रिहाई की मांग करते हुए क्वाकेथेल और उरीपोक में सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर जला दिए। शनिवार रात को राज्य की राजधानी में अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। भीड़ ने इंफाल पूर्व जिले के खुरई लामलोंग में एक बस को आग के हवाले कर दिया। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में किसानों को मिल रहा सीपियों को सोने में बदलने का प्रशिक्षण

निमिषा प्रिया की भारत सरकार से भी उम्मीदें खत्म, मौत की घड़ियां और करीब

राधिका का आईफोन खोलेगा हत्‍या का राज, दोस्‍तों के बयान से बदल रहा एंगल

दुबई में CM डॉ. मोहन यादव और JITO के बीच अहम बैठक, जानें मीटिंग के उद्देश्य, क्या करता है ये संगठन?

सीएम योगी आदित्यनाथ का कावड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश

अगला लेख