Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मनोहर पर्रिकर ने केरल के मुख्यमंत्री पर लगाया यह आरोप...

हमें फॉलो करें मनोहर पर्रिकर ने केरल के मुख्यमंत्री पर लगाया यह आरोप...
, सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (19:17 IST)
कोल्लम (केरल)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने दावा किया है कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार देश को विकास के पथ पर ले जाने की कोशिश कर रही है जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन डर का माहौल बना रहे हैं।
 
कथित राजनीतिक हिंसा और जेहाद का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा की ओर से आहूत जनरक्षा यात्रा में रविवार को हिस्सा लेते हुए पर्रिकर ने कहा कि वाम पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले की वजह से बनी राज्य की खराब छवि को सुधारने के लिए केरल के सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए।
 
पर्रिकर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार देश को विकास के पथ पर ले जाने का प्रयास कर रही है जबकि मुख्यमंत्री पिनारई विजयन भय का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभ्य लोगों को माकपा की राजनीतिक हिंसा की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सब को बदलाव का अगुआ बनना चाहिए।
 
गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत बदलाव के पथ पर है और पूरी दुनिया के लोग इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सार्जेंट की पत्नी को हॉट कहा, जनरल बर्खास्त