chhat puja

जरांगे ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर जताया खेद, फडणवीस पर फिर साधा निशाना

जरांगे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (21:19 IST)
Manoj Jarange: मराठा आरक्षण (Maratha reservation) कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) ने आंदोलन के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर छत्रपति संभाजीनगर में मंगलवार को खेद व्यक्त किया। जरांगे ने एक बार फिर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने (फडणवीस) जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में विरोध स्थल पर तंबू हटाने का आदेश दिया है। जरांगे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

ALSO READ: Maharashtra : हत्या की साजिश का आरोप लगाया तो मनोज जरांगे पर भड़के CM शिंदे, बोले हदें न करें पार
 
जरांगे ने छत्रपति संभाजीनगर से अंतरवाली सराटी गांव जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बताया कि मंच या तंबू हटाने का ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जालना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहां जरांगे का आंदोलन चल रहा था, वहां से तंबू या मंच को हटाने के लिए उन्होंने कोई टीम नहीं भेजी।
 
जरांगे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती : उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती जरांगे ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सवाल किया कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतरवाली सराटी में तंबू और मंच को हटाने का आदेश दिया है। अगर मेरा समुदाय किसी समस्या में है तो मैं यहां (छत्रपति संभाजीनगर) कैसे उपचार करा सकता हूं? यह किस प्रकार की धौंसपट्टी है? क्या हमारे पास आंदोलन करने का अधिकार नहीं है?

ALSO READ: Maratha Reservation: जरांगे की CM शिंदे से अपील, न सुनें उपमुख्यमंत्री फडणवीस की बात
 
जरांगे ने मांगी माफी : जरांगे ने बाद में दावा किया कि पुलिस से उनकी फोन पर बातचीत हुई और उन्होंने (पुलिस ने) उन्हें बताया है कि मंच और तंबू नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा को आज (मंगलवार को) बताया गया कि मैंने अपने आंदोलन के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया। मैंने जानबूझकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। यह गलती से हुआ। मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और माफी मांगता हूं।

ALSO READ: Mumbai में मनोज जरांगे और 5 आरक्षण कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...
 
फडणवीस के खिलाफ असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जरांगे को रविवार को आलोचना का सामना करना पड़ा था। इससे पहले जरांगे ने राज्य सरकार द्वारा कुनबी मराठों के रक्त संबंधियों से जुड़ी अधिसूचना को लागू नहीं करने के खिलाफ उपवास करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत की कीमत पर पाकिस्तान से दोस्ती नहीं, अमेरिका ने आतंकी देश को दिखाया आईना

SIR की देशभर में कब होगी शुरुआत, चुनाव आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगा खुलासा

JDU ने विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को फिर दिखाया पार्टी के बाहर का रास्ता

पाकिस्‍तान ने सलमान खान को बताया आतंकी, जा‍निए क्‍या है बौखलाहट की वजह

झारखंड के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 7 बच्चों को चढ़ाया HIV संक्रमित खून

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Montha : चक्रवात मोंथा बनेगा खतरनाक, 100 KM की गति से चलेंगी हवाएं, कई राज्‍यों में अलर्ट

MP में ब्राह्मणों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सस्पेंड हुई महिला कांस्टेबल

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की लताड़, विदेशों में खराब हो रही छवि

Weather Update : छठ पूजा के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्‍ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट

दिल्ली में एसिड अटैक पीड़ित छात्रा ने सुनाई आप बीती, कहानी सुन कांप जाएगी रूह

अगला लेख