Maratha Reservation : मनोज जरांगे 26 जनवरी से करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 जनवरी 2024 (22:50 IST)
Manoj Jarange will start indefinite fast in Mumbai : मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को कहा कि वह समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 26 जनवरी को मुंबई में आजाद मैदान या शिवाजी पार्क मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
 
उन्होंने अपने नेतृत्व वाले मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख स्थल अंतरवाली सरती गांव में कहा कि मराठा समुदाय के सदस्य 20 जनवरी को अंतरवाली सरती गांव (जालना जिले में) से मुंबई के लिए निकलेंगे। वे कुछ यात्रा पैदल करेंगे और बाकी यात्रा वाहनों के जरिए की जाएगी। हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक मुंबई पहुंचने का है।
 
जरांगे ने कहा कि मैं 20 जनवरी को अंतरवाली सरती गांव से पैदल यात्रा शुरू करूंगा। उन्होंने आगामी आंदोलन की योजना साझा की। जरांगे ने कहा कि आंदोलनकारी 20 जनवरी को सुबह 9 बजे अंतरवाली सरती से यात्रा शुरू करेंगे।
ALSO READ: Maratha Reservation : मनोज जरांगे का दावा, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सरकार ने बदला बयान
जरांगे ने कहा कि वे हर दिन दोपहर तक पैदल चलेंगे। बाद में वे वाहनों में सवार होंगे और रात्रि विश्राम के लिए अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

आतिशी का दिल्ली में पुराने वाहन हटाने के मामले में भाजपा को समर्थन का आश्वासन

Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर

अगला लेख