Maratha Quota Movement : गिरफ्तार करने को लेकर मनोज जरांगे की चेतावनी, बोले- करोड़ों मराठा करेंगे भूख हड़ताल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (17:24 IST)
छत्रपति संभाजीनगर। Maratha Quota Movement : आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) ने गुरुवार को दावा किया कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो करोड़ों मराठा भूख हड़ताल करेंगे। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है।
ALSO READ: Rule Change From 1st March 2024 : FASTag से लेकर GST तक, 1 मार्च से ये 4 बड़े बदलाव आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर
जरांगे 3 दिन पहले जालना में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनशन खत्म करने के बाद निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब भी 'सेज सोयरे' (कुनबी मराठों के रक्त संबंधी) मसौदा अधिसूचना को लागू करने का मौका है, समुदाय इसकी सराहना करेगा।
 
पात्र कुनबी (OBC) मराठों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जनवरी में मसौदा अधिसूचना जारी की गई थी। जरांगे ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानमंडल द्वारा एक विशेष श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण को लेकर एक बार फिर आपत्ति जताई।
 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जरांगे की आलोचना हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता उन्हें जान मारने की कोशिश कर रहे हैं।
ALSO READ: किसान आंदोलन के कारण इस शहर में होगा सीनियर पहलवानों का राष्ट्रीय शीविर
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मंगलवार को राज्य सरकार को एक विशेष जांच दल (SIT)  गठित करने और फडणवीस के खिलाफ जरांगे की टिप्पणियों की व्यापक जांच कराने का निर्देश दिया था।
 
जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय और मैं (कुनबी प्रमाणपत्र धारक मराठा) संबंधियों के लिए आरक्षण की मांग नहीं छोड़ेंगे, भले ही मुझे जेल में डाल दिया जाए। ऐसा लगता है कि (एसआईटी की) रिपोर्ट जांच से पहले तैयार होने वाली है। वे जहां चाहें मुझे रखें, मैं कहीं भी जाने के लिए तैयार हूं।
ALSO READ: BJP के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची का एलान आज संभव, शिवराज, सिंधिया समेत कई दिग्गज चेहरे लड़ सकते है चुनाव
उन्होंने कहा कि मुझे एक रुपए का भी लालच नहीं है। वे मुझे गिरफ्तार कर लें। जिस रास्ते से मुझे जेल ले जाया जाएगा, वहां उसे (सरकार को) मराठा समुदाय के करोड़ों लोग भूख हड़ताल पर बैठे हुए मिलेंगे। इनपुट भाषा एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाईं ना'पाक झूठ की धज्जियां

विवादित टिप्पणी को लेकर मप्र के उपमुख्यमंत्री ने दी सफाई, कहा- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

दिल्ली में 5 नाबालिग समेत 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 साल पहले एजेंट के जरिए घुसे थे भारत में

तुर्किए पर भारत के तीखे तेवर, पाकिस्तान की हिमायत पड़ी भारी, विश्वविद्यालयों ने तोड़े रिश्ते, राजदूत समारोह स्थगित

UP : पिटाई के बाद पत्नी को छत से उलटा लटकाया, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

अगला लेख