केरल में मानसून की दस्तक

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2016 (13:47 IST)
तिरुवनंतपुरम। मानसून ने बुधवार को केरल में दस्तक दे दी। केरल मेंं कल रात सेे चल रही बारिश से देशभर को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।  भारी बाशि के चलते भूस्खलन से इडुक्की जिले में एक शख्स की मौत हो गई।
 
यहां भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रमुख के. संतोष ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल और 
लक्षद्वीप में आ गया है।
 
राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले कहा था नौ जून को मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है।
 
इस बीच, पुलिस ने बताया कि आज तड़के वझवारा में भारी बारिश की वजह से एसएफआई के पूर्व इडुक्की जिला अध्यक्ष जोबी जॉन के घर पर चट्टान और मिट्टी गिरने से उनकी मौत हो गई। उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो 
गईं।
 
पुलिस ने बताया कि जॉन के पिता सुरक्षित हैं। उन्होंने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी और वे बचाव अभियान चला रहे हैं। जॉन की मां की हालत गंभीर बताई जाती है और उन्हें इलाज के लिए कोच्चि ले जाया गया है। भारी बारिश के मद्देनजर तिरूवनंतपुरम जिला प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है और पोनमुदी जैसे पहाड़ी 
 
सैरगाहों में पर्यटकों को जाने से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को पहाड़ी सड़कों पर रात के दौरान सफर करने से परहेज करने की भी सलाह दी गई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

गड्ढे में गुरुग्राम! पहली बारिश में ही 100 करोड़ के फ्लैट्स का भी हाल बेहाल, सोशल मीडिया पर गुस्से का सैलाब

अगला लेख