मानसून अपडेट! मुंबई में भारी बारिश जारी, रेल सेवाएं बाधित

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (15:18 IST)
मुंबई। मुंबई और उसके उपनगरों में बुधवार को लगातार चौथे दिन बारिश हो रही है जिससे सुबह कुछ देर के लिए मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर स्थानीय रेल सेवाएं बाधित रही।
 
पुलिस ने बताया कि शहर में मंगलवार रात भारी बारिश के कारण एक कार पर पेड़ गिर गया जिससे एक दंपति उसमें फंस गया जबकि आज तड़के कोलाबा में समुद्र से एक व्यक्ति को बचाया गया।
 
मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए के जैन ने कहा कि लगातार बारिश के कारण मानखुर्द और गोवंडी उपनगर स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी धंस गई जिससे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और रायगड़ जिले के पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर करीब आधा घंटा तक रेल सेवाएं बाधित रही।
 
जैन ने कहा, 'हमारी टीम तुरंत हरकत में आई और सुबह कीरब 8:54 तक मार्ग पर से अवरूद्ध हटा दिया गया।' उन्होंने कहा कि बाद में रेल सेवाएं बहाल कर दी गई। हालांकि ट्रेन की गति कम रखने के कारण कई ट्रेन निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य लाइन पर किसी भी उपनगर स्टेशन पर जलभराव की कोई रिपोर्ट नहीं है।
 
मुंबई के स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने 63 मिलीमीटर और सांताक्रूज ने 51.1 एमएम बारिश दर्ज की है।
 
उन्होंने कहा कि शहर में सड़क यातायात और पश्चिम रेलवे सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। आज दोपहर 3:23 पर 4.6 मीटर उंची लहर उठने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई समेत पूरे उत्तरी कोंकण क्षेत्र में शुक्रवार तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में बढ़ेगी महंगाई, जानिए कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या पड़ेगा असर

FASTag पर नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 15 अगस्त से शुरू होगा 3000 का वार्षिक पास

1,120 रुपए लेकर सोने का मंगलसूत्र खरीदने पहुंचा बुजुर्ग, वायरल हुआ वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार नहीं किया ट्रंप का न्योता, जानिए क्या था PM का जवाब

मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद, साल 2024 में रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख सैलानी आए

अगला लेख