सुकमा में नक्सली हमला, नजदीकी गांवों में सन्नाटा

Webdunia
मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (14:13 IST)
सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सोमवार दोपहर हुए नक्सली हमले में 25 जवानों के शहीद होने के बाद आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
बुरकापाल गांव के पास सड़क सुरक्षा में लगे केन्द्रीय सुरक्षा बल जवानों के इस नरसंहार के बाद स्थिति को देखते हुए आंध्रप्रदेश में ग्रेन हाउण्डफोर्स तथा उड़ीसा सीमा पर उड़ीसा पुलिस सतत निगरानी रखे हुए हैं।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों राज्यों का एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। तापमान बेहद ज्यादा होने के बावजूद पुलिस गश्त में लगी है। वहीं घटना के बाद आसपास के गांवों में सन्नाटा है। ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। इस क्षेत्र में पिछले दो महीने में लगातार सड़क निर्माण के बीच 44 जवान शहीद हो गए हैं।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोरनापाल से जगरगुंडा के बीच 56 किमी की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। यह सड़क आगे चलकर आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ेगी।
 
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरबी मंगलूरकर ने बताया कि नौ किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य विभाग ने किया, आगे का निर्माण कार्य पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जगरगुंडा गांव सेंट्रल जंक्शन है, जहां से बीजापुर, महाराष्ट्र तथा चिंतागुफा, मरई गुड़ा होते हुये यह सड़क आंध्रप्रदेश को जोड़ेगी। बैलाडिला से जगरगुंडा मार्ग भी लगभग अंतिम चरण में है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

बुजदिली पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा जवाब, बिलबिला जाएंगे बिलावल भुट्‍टो

शर्मिष्‍ठा पनोली को कोलकाता हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

मंदसौर में आवारा कुत्तों के झुंड ने ले ली 4 वर्षीय मासूम की जान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Pakistan: पाकिस्तान में बजट पारित, NEC ने दी 4224 अरब के राष्ट्रीय विकास बजट को मंजूरी

अगला लेख