मराठा आरक्षण आंदोलन: हिंसाग्रस्त बीड में अब तक 99 गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (11:18 IST)
Maratha Reservation movement: महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) (कानून-व्यवस्था) संजय सक्सेना ने हिंसाग्रस्त बीड जिले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। यहां मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। हिंसा के मामले में अब तक 99 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
 
वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सक्सेना मंगलवार को बीड पहुंचे और वह स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। वह हालात के बारे में सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।
 
उन्होंने बताया कि बीड पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अब तक 30 से अधिक मामले दर्ज किए हैं और 99 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
 
बीड जिले में सोमवार को हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। बीड के माजलगाव शहर में सोमवार सुबह आरक्षण आंदोलनकारियों के एक समूह द्वारा अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर आगजनी और पथराव किया गया था।
 
विधायक का एक ऑडियो ‘क्लिप’ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह घटना हुई। ‘क्लिप’ में राकांपा विधायक ने मराठा आरक्षण आंदोलन के बारे में बोला था और आमरण अनशन कर रहे मनोज जरांगे पर परोक्ष तौर पर टिप्पणी की थी।
 
बाद में माजलगाव नगरपालिका परिषद भवन की पहली मंजिल पर आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के एक अन्य समूह ने सोमवार शाम बीड शहर में राकांपा विधायक संदीप क्षीरसागर के आवासीय परिसर और कार्यालय में घुसकर आग लगा दी थी।
 
एक अन्य घटना में, प्रदर्शनकारियों ने बीड शहर में राज्य के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के आवास को आग लगा दी और पथराव किया।
 
मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों की भीड़ अजित पावर गुट के नेता अमरसिंह पंडित के आवास के बाहर भी जमा हो गई थी और पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: गर्मी के तेवर होंगे और भी तीखे, दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में होगी बारिश

LIVE: सैटेलाइट ने दिखाया भूकंप से म्यांमार की बर्बादी का मंजर, हवा में फैली लाशों की बदबू

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

अगला लेख