Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 (14:01 IST)
Updated Date: Wed, 10 Dec 2025 (14:10 IST)
Surat Textile Market Fire News : गुजरात के सूरत के पर्वत पाटियां इलाके में एक कपड़ा बाजार में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। आग क्यों और कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
खबरों के अनुसार, गुजरात के सूरत के पर्वत पाटियां इलाके में एक कपड़ा बाजार में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं। खबरों के अनुसार, आग सबसे पहले लिफ्ट के केबल में लगी, जिसके बाद यह तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई।
आग मुख्य रूप से तीसरी, पांचवीं और नौवीं मंजिल पर फैली थी। मार्केट के भीतर पॉलिस्टर कपड़े का भारी स्टॉक होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग के आग ऊपरी हिस्से में लगी थी। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकलकर्मी हाइड्रोलिक एस्केलेटर के जरिए ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कपड़ा बाजार होने के कारण आग पर काबू पाने में ज्यादा वक्त लगने की आशंका जताई जा रही है।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें