Publish Date: Tue, 08 Mar 2022 (17:49 IST)
Updated Date: Tue, 08 Mar 2022 (17:51 IST)
उत्तरप्रदेश में वाराणसी के भेलुपुर में आज मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक गौरीगंज-सोनारपुरा इलाके में स्थित एक साड़ी की दुकान में सिलेंडर रखा था जो अचानक फट गया।
सिलेंडर फटने से इतनी भीषण आग लगी कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तक इसमें झुलस गए। खबरों के मुताबिक आग की लपटों में 2 कर्मचारी सहित 5 लोग बुरी तरह झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक यहां एक इमारत में इम्तियाज का साफी सिल्क हेरिटेज नाम से साड़ी पॉलिश का कारखाना है. इसी इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। आज सुबह को इमारत में अग लग गई और जो रसोई घर में सिलेंडर तक जा पहुंची और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आग बुझाने के लिए जब फायर फाइटर्स की टीम पहुंचे तो तंग गली होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई कर्मचारी झुलस गए।