suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने दी जान

Advertiesment
Mathura 5 family members death case
Mathura Uttar Pradesh News : उत्‍तर प्रदेश में मथुरा के खपरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मुआयना किया तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबरों के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में मथुरा के खपरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मुआयना किया तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले।
ALSO READ: ChatGPT ने भड़काया, बेटे ने कर दी मां की हत्या, फिर खुद को चाकू मारकर की आत्महत्या
आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। पुलिस अभी इस मामले में सुसाइड और मर्डर दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
ALSO READ: तरनतारन में लॉ कॉलेज के क्लास रूम में छात्रा की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह और समय की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि 'अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में सियासी उबाल: हिमंता के 'पाकिस्तानी लिंक' के आरोपों पर गौरव गोगोई का करारा पलटवार, बच्चों के पासपोर्ट पर मचा बवाल