मायावती के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करेंगे स्वामी प्रसाद मोर्य

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2016 (11:32 IST)
लखनऊ। बसपा से भाजपा में आए भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को यहां लखनऊ में बसपा मुखिया मायावती पर जमकर बरसे। वर्षों तक मायावती का साथ निभाने वाले मौर्य ने यहां तक कह दिया है कि वह 21 सितम्बर को बहुजन लोकतांत्रिक मंच के बैनर तले अपने नेतृत्व में लखनऊ में आयोजित रैली में माया के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करेंगे।
लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेता मौर्य ने कहा कि पूंजीपतियों के दम पर रैली करने वाली माया को बुधवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली में फकीर की रैली की ताकत का एहसास हो जाएगा। मौर्य ने बसपा प्रमुख पर अंबेडकर और कांसीराम के मिशन को चैराहे पर नीलाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दलित स्वाभिमान का माया ने पूंजीपतियों के हाथ सौदा किया।
 
मौर्य ने कहा कि मायावती ने 21 तक यदि भ्रष्टाचार पर श्वेतपत्र जारी नहीं किया तो रैली के मंच से मैं उनके भ्रष्टाचार का भांडा फोड़ूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो माया के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होगी। उन्होंने कहा कि यह रैली मायावती का बचा खुचा जनाधार भी ध्वस्त कर देगी। बसपा के हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे।
 
मौर्य ने कहा कि उप्र की राजनीति को माया का चारागाह नहीं बनने दूंगा। 2017 के चुनाव में माया का बोरिया बिस्तर बांध कर दिल्ली भेज कर ही दम लूंगा। उन्होंने बताया कि उनकी रैली में 5 लाख की भीड़ जुटेगी। रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ओम माथुर और केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam terrorist attack : TRF के आतंकी थे पहलगाम के दरिंदे, कैसे करता है काम, कौन हैं आका, क्या है इसका मकसद, क्यों रची थी साजिश

Pahalgam Attack : आतंकी कर रहे थे गोलीबारी, 2 जोड़ों की इस तरह बची जान, सुनाई अपनी भयावह कहानी

Pahalgam Attack : आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक हुई खत्‍म, सभी दलों ने सरकार के इस कदम का किया समर्थन, सुरक्षा को लेकर उठाए ये सवाल

UP बोर्ड का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को, 54 लाख छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार

Pahalgam Terrorist Attack : क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

अगला लेख