Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ में 30 जनवरी को होगा महापौर चुनाव, हाईकोर्ट ने रद्द किया प्रशासन का आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (17:16 IST)
Mayor elections will be held in Chandigarh on January 30 : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने महापौर चुनाव टालने के चंडीगढ़ प्रशासन के आदेश को बुधवार को रद्द करते हुए कहा कि चुनाव 30 जनवरी को कराए जाएं। अदालत आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद कुलदीप कुमार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
 
चंडीगढ़ के उपायुक्त ने महापौर चुनाव की तारीख 18 जनवरी से स्थगित कर छह फरवरी करने का आदेश दिया था, जिसे चुनौती देने वाली याचिका पर उच्च न्यायालय ने यह फैसला दिया। उपायुक्त महापौर चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार प्रधिकारी हैं।
 
याचिकाकर्ता के वकील गुरमिंदर सिंह ने कहा कि जब मामला सुनवाई के लिए आया तो न्यायमूर्ति सुधीर सिंह और न्यायमूर्ति हर्ष बंगर ने प्रशासन के आदेश को रद्द कर दिया। चंडीगढ़ के महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर और उप महापौर का चुनाव अब 30 जनवरी को सुबह 10 बजे होगा।
 
अदालत आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद कुलदीप कुमार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। महापौर का चुनाव शुरुआत में 18 जनवरी को कराया जाना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के बीमार पड़ने के बाद इसे छह फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसे लेकर कांग्रेस और आप के पार्षदों ने प्रदर्शन भी किया था।
 
महापौर चुनाव के लिए आप और कांग्रेस ने गठजोड़ कर लिया है और उन्होंने ‘आसन्न हार के डर’ से चुनाव नहीं कराने का भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

खराब दाल पर महाराष्ट्र के नेताजी का बवाल, चांटे मार कर किया बेहाल

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

संसदीय समिति की बैठक में छाया रहा विमानन सुरक्षा का मुद्दा, हवाई किराए में कमी का होगा प्रयास

अगला लेख