उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों पर कार्रवाई के खिलाफ मीट विक्रेताओं की हड़ताल

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2017 (08:06 IST)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई दूसरे इलाकों में मीट या मछली खाने वालों को आज दिक्कत का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई का विरोध करते हुए मीट विक्रेताओं ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। मटन और चिकन विक्रेताओं, मछली कारोबारियों ने आज से बेमीयादी हड़ताल करने का एलान किया है।
 
प्रदेश में हड़ताल की वजह से मांस परोसने वाले होटल अब बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं। 100 साल के इतिहास में लखनऊ का टुंडे कबाबी पहली बार बंद हुआ, हालांकि मांसाहार का होटल चलाने वाले कुछ लोगों ने अवैध बूचड़खाने बंद किए जाने का स्वागत किया है। उनका कहना है कि प्रदेश में अगर मांस की किल्लत हुई तो वह दिल्ली से मटन मंगवाएंगे। उनका आरोप है कि अवैध बूचड़खानों में कुत्तों तक को भी काटा जाता था।
 
हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से साफ-साफ कहा गया है कि कार्रवाई सिर्फ उन बूचड़खानों के खिलाफ हो रही है जो अवैध हैं। मांस बेचने वाले उन दुकानों को भी बंद कराया जा रहा है जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं। जिनके पास लाइसेंस है उन्हें अपना काम रोकने की जरूरत नहीं है।
 
उत्तर प्रदेश में 40 वैध और करीब 316 अवैध बूचड़खाने हैं। जिन बूचड़खानों के पास विभागों के लाइसेंस  पूरे नहीं होते वो अवैध माने जाते हैं। बूचड़खाने बंद होने से सरकार को सलाना 11 हजार 350 करोड़ का नुकसान होगा। एनजीटी ने दो साल पहले बूचड़खानों पर बैन लगाया था।
 
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में बूचड़खानों को बंद करने की बात कही थी। 19 मार्च को शपथ लेते ही सरकार ने तुरंत-प्रभाव से अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से बूचड़खानों को सील किया जा चुका है।
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

Covid-19 in India : बेहद दर्दनाक है कोरोनावायरस का नया वैरिएंट निम्बस, कितना खतरनाक, कैसे रहें सतर्क, क्या बोले विशेषज्ञ

सोनम रघुवंशी और राज की पुलिस रिमांड बढ़ी, शिलांग पुलिस ने की इंदौर में पूछताछ

US Visa : वीजा विशेष सुविधा है अधिकार नहीं, जानिए अमेरिकी दूतावास ने क्यों कहा ऐसा

प्रधानमंत्री मोदी ने दी राहुल गांधी को जन्‍मदिन की बधाई

दुनिया के देशों में कब और कैसे होती है जनगणना, कुछ देशों में हर साल होती है गिनती

अगला लेख