Publish Date: Wed, 18 Jul 2018 (15:33 IST)
Updated Date: Wed, 18 Jul 2018 (15:43 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के एक गांव में बुधवार को एक मिग -21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई।
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि यह लड़ाकू विमान जवाली पुलिस थाना क्षेत्र के मेहरा पल्ली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। हादसे में पायलट की मौत की खबर है।
दो महीनों के भीतर भारतीय वायुसेना के विमान की यह दूसरी दुर्घटना है। गत जून माह में लड़ाकू जगुआर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।