असम में उग्रवादियों ने की 5 ट्रक चालकों की हत्या, वाहनों को आग लगाई

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (20:28 IST)
दीफू/हाफलांग। असम के दीमा हसाओ जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने कोयला ले जा रहे 5 ट्रक चालकों की हत्या कर दी और उनके वाहनों में आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस ने बताया कि दियुनमुख पुलिस थाने से करीब 5 किलोमीटर दूर रंगेरबील इलाके में गुरुवार रात ‘दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी’ के संदिग्ध उग्रवादियों ने ट्रकों पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि उग्रवादियों ने दो ट्रक ड्राइवरों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य को उनके वाहनों के साथ जलाकर मार डाला।

उन्होंने बताया कि ट्रक दीमा हसाओ के उमरांगशु से कोयला लेकर होजई जिले के लंका जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ट्रक मालिकों ने दावा किया कि उग्रवादियों ने उनसे पैसे की मांग की थी। उन्होंने अधिकारियों से पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ईरान में 3 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

बागेश्वर बाबा के बयान से फिर बवाल, धीरेन्द्र शास्त्री की महाकुंभ की मौतों पर विचित्र टिप्पणी

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

महाकुंभ हादसा, भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी जान?

अगला लेख