कर्नाटक में मिनी बस के खड़े ट्रक से टकराने से 5 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (12:19 IST)
कलबुर्गी (कर्नाटक)। कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के जेवर्गी तालुक में नेलोगी क्रॉस के पास शनिवार तड़के एक मिनी बस के खड़े ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने से 13 वर्षीय एक किशोरी समेत 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री बगलकोट के रहने वाले थे और वे कलबुर्गी जिले में एक दरगाह जा रहे थे, इसी दौरान तड़के करीब 3.30 बजे यह दुर्घटना हो गई।
 
कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए. श्रीनिवासुलु ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद मिनी बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी, अगर हर भारतीय विकसित होता है तब भारत भी विकसित

गुजरात में भारत पाकिस्तान सीमा पर BSF की कार्रवाई में घुसपैठिया मारा गया

लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महिला कल्याण के लिए संकल्पित सरकार

आखिर क्यों इस मजहब के लोग बड़ी संख्या में त्याग रहे हैं अपना धर्म, चौंकाने वाली है वजह

क्यों पाकिस्तान की गंगा है सिंधु नदी, जानिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में क्या है रोल

अगला लेख