Publish Date: Fri, 15 Apr 2022 (10:15 IST)
Updated Date: Fri, 15 Apr 2022 (10:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी के एक ऑटो चालक ने बढ़ती गर्मी से परेशान होकर अपनी ऑटो की छत पर एक मिनी गार्डन लगा दिया।
ऑटो ड्राइवर की इस पहले से ऑटो ठंडा रहता है, उसमें बैठने वाले पैसेंजर्स को गर्मी भी नहीं लगती और हरियाली का भी अनुभव होता है। ऑटो पर कुल 23 पौधे लगाए गए हैं। इनमें फूलों के साथ ही सब्जियां भी है।
महेंद्र नामक यह ऑटो ड्राइवर पिछले 25 सालों से दिल्ली में ही ऑटो चला रहा है। गर्मियों में लोगों को ऑटो खुला होने की वजह से गर्मी ज्यादा लगती है इसलिए उन्होंने ऑटो की छत पर ही गार्डन लगा लिया।
गत वर्ष गर्मी के मौसम में एक पेड़ के नीचे आराम करते समय महेंद्र को ऑटो पर गार्डन लगाने का आइडिया आया। इसके बाद उन्होंने अपने ऑटो के ऊपर छोटे-छोटे पौधे लगाए। देखते ही देखते ऑटो की छत को मिनी गार्डन बन गई।
इतना ही नहीं महेंद्र ने पौधों की हवा सवारियों तक पहुंचाने के लिए ऑटो के अंदर 4 फैन भी लगाए हैं। इससे सवारियों को इस ऑटो में बैठने पर सुखद अहसास होता है।