कर्नाटक : यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद मंत्री रमेश जारकिहोली ने दिया इस्तीफा

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (16:35 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकिहोली ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना त्याग पत्र भेज दिया। किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होने के वीडियो क्लिप के सामने आने के एक दिन बाद जारकिहोली ने त्याग पत्र दिया है। कन्नड़ समाचार चैनलों ने इस क्लिप का प्रसारण किया था।

मुख्यमंत्री को भेजे त्याग पत्र में जारकिहोली ने कहा है, मेरे खिलाफ लगे आरोपों में सच्चाई नहीं है। जल्द से जल्द इसकी जांच होनी चाहिए। जारकिहोली ने कहा है, मुझे अपनी बेगुनाही पर भरोसा है, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि इसे स्वीकार लें।

सूत्रों के मुताबिक जारकिहोली ने पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद अपना त्याग पत्र भेजा है। बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने दूसरे राज्यों में विधानसभा चुनाव और राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व को पार्टी के फैसले से अवगत करा दिया।

राज्य विधानसभा के गुरुवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले मंत्री के खिलाफ इस तरह के आरोप लगना बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बना है। राज्य में विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) भी मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग कर रही थी।

इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने कहा था, अगर उस पार्टी (भाजपा) में जरा भी शर्म है और अगर वह मानवीय मूल्यों का सम्मान करती है तो उसे (मंत्री का) इस्तीफा लेना चाहिए। विपक्ष के नेता ने कहा, अगर सरकार को जरा भी शर्म है तो उसे तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए और तत्काल प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने मंगलवार को जारकिहोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए नौकरी मांगने वाली एक लड़की का उत्पीड़न करने और उसे तथा उसके परिवार को बुरा परिणाम भुगतने की चेतावनी देने का आरोप लगाया। जारकिहोली और उनके भाई तथा विधायक बालाचंद्र जारकिहोली ने आरोपों की जांच कराने की मांग की है।

गोकक से विधायक रमेश जारकिहोली पहले कांग्रेस में थे। राज्य में कांग्रेस-जद(एस) सरकार को गिराने और भाजपा के सत्ता में आने में रमेश जारकिहोली की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

Motorola Edge 60 Fusion : दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ आया मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन

Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन विधेयक का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- विशेष समुदाय की जमीन पर सरकार की नजर

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

मंडला में दो महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर, रतलाम से एक आतंकी गिरफ्तार

क्या आप भी अपने फोन के कवर के पीछे रखते हैं नोट, ATM या कुछ और तो जान लीजिए कितना भयानक है यह

अगला लेख