ग्रेटर नोएडा में मां-बहन की हत्या कर भागा, बनारस में गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (08:17 IST)
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी 2 में चार दिसंबर को हुई अंजलि अग्रवाल और उनकी 13 वर्षीय बेटी मणिकर्णिका अग्रवाल की हत्या के मामले में शुक्रवार को बिसरख पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस मामले में मुख्य संदिग्ध उनके 15 वर्षीय बेटे प्रखर को बिसरख पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जनपद बनारस से गिरफ्तार किया। 
 
पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा तृतीय अनित कुमार ने बताया कि प्रखर घटना के दिन से ही घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर गायब था। उसके खून से सने कपड़े बाथरूम में मिले थे। वह सीसीटीवी कैमरे में कपड़े बदल कर घर से जाते हुए कैद हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रखर ने एक फोन से अपने पिता के फोन पर मिस कॉल की। सर्विलांस टीम ने जब जांच की तो पता चला कि प्रखर वाराणसी में है।
 
उन्होंने बताया कि एक टीम तुरंत बनारस भेजी गई। वहां से प्रखर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे बनारस से लेकर नोएडा आ रही है।
 
कुमार ने बताया कि प्रखर मानसिक तनाव में है। वह नाबालिग है। पुलिस उसे नोएडा लाकर उसके परिजनों के सामने बैठाकर उससे पूछताछ करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि गौर सिटी 2 के मकान संख्या 1446 में रहने वाले टाइल्स व्यापारी सौम्य अग्रवाल की पत्नी अंजली और बेटी मणिकर्णिका की 4 दिसंबर को चाकू व क्रिकेट के बैट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वह घटना के समय राजस्थान गए थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख