Rajasthan : बीकानेर के होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाया यह आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (19:06 IST)
Rajasthan Crime News : राजस्थान के बीकानेर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ उस होटल में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जहां पुलिस उसे उत्तर प्रदेश से बरामद करने के बाद ठहरी थी। नाबालिग के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार पीड़िता से दुष्कर्म की घटना उस होटल में हुई, जहां पुलिस उसके साथ रुकी थी।
ALSO READ: Kolkata : 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या, आरोपी को मिली मौत की सजा, कोर्ट ने बताया दुर्लभतम अपराध
पुलिस ने बताया कि बीकानेर के देशनोक थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था तथा बीकानेर पुलिस की एक टीम ने अयोध्या में आरोपी के साथ लड़की का पता लगाया और उन्हें ट्रेन से बीकानेर ले आई। पुलिस ने बताया कि हेडकांस्टेबल, 1 कांस्टेबल, 1 महिला कांस्टेबल, नाबालिग लड़की और आरोपी 10 अक्टूबर को तड़के करीब 3.30 बजे ट्रेन से बीकानेर के नोखा रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे।
ALSO READ: बदायूं में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नोखा के क्षेत्राधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि सुबह ये लोग देशनोक थाने के लिए रवाना हुए, जहां पीड़ित लड़की के बयान बाल कल्याण समिति और बाद में मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किए गए। इसके बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने रविवार शाम को पुलिस को शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने नोखा के उस होटल में लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जहां पीड़िता, आरोपी और पुलिस टीम रुकी थी।
ALSO READ: मेरठ में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 15 साल का आरोपी हिरासत में
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज अपहरण के मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ी जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम 3-4 घंटे होटल में रुकी थी, इस दौरान पीड़िता, महिला कांस्टेबल के साथ रुकी थी जबकि हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और आरोपी एक अलग कमरे में साथ रहे। नोखा के थानाधिकारी हंसराज ने बताया कि महिला कांस्टेबल के 'अस्वस्थ' महसूस करने के कारण पुलिस टीम होटल में रुकी थी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख