Biodata Maker

चुंबन लेते हुए सेल्फी वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Webdunia
शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (21:03 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में सेल्फी के जरिए 'ब्लैकमेल' कर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की और लड़का एक-दूसरे को जानते हैं। लड़के ने 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में लड़की का जन्मदिन मनाने के दौरान उसे चूमते हुए एक सेल्फी ली थी।
 
खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इस सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब आरोपी लड़की के कॉलेज पहुंचा और साथ चलने से लड़की के इंकार करने के बाद उसके साथ मारपीट की।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की एक दोस्त ने मारपीट की जानकारी उसके माता-पिता को दी। इसके बारे में पूछे जाने पर, पीड़िता ने आपबीती सुनाई जिसके बाद उसके परिजन खेरवाड़ी पुलिस थाने पहुंचे। चूंकि, यह घटना कार्टर रोड पर हुई थी, जो खार पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मामला हमें स्थानांतरित कर दिया गया था।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोर को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया और दुष्कर्म तथा अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। खार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि आरोपी को डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। (एजेंसी)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, सरकार पर मंडराया खतरा, डीके खुलकर आए सामने

US Tariff के बावजूद भारत की GDP में आया उछाल, रिपोर्ट में अनुमान से ज्‍यादा निकले आंकड़े

उत्तराखंड में 12000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी

दुबई हादसे के बाद HAL अध्यक्ष का बड़ा बयान, तेजस पूरी तरह सुरक्षित

अगला लेख