राजस्थान में नाबालिग को दिया शादी का झांसा, 6 महीनों के दौरान कई बार किया दुष्कर्म

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2022 (16:57 IST)
जयपुर। जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के परिजनों की ओर से उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया गया है। आरोपी युवक पिछले एक डेढ़ महीने से गायब है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी भजनलाल ने सोमवार को बताया कि नाबालिग किशोरी के परिजनों की ओर से रविवार शाम को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पड़ोस में रहने वाले युवक पवन त्यागी ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर पिछले छह महीनों के दौरान कई बार दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पवन त्यागी पिछले एक-डेढ़ महीने से गायब है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी पवन त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2))(एन) और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग किशोरी को बयान दर्ज करवाने के लिए सोमवार को थाने में बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

अगला लेख