Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CAA विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुए नुकसान को उपद्रवियों से वसूलेगी गुजरात सरकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें CAA विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुए नुकसान को उपद्रवियों से वसूलेगी गुजरात सरकार
, गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (08:36 IST)
वड़ोदरा (गुजरात)। गुजरात के वड़ोदरा के हाथीखाना में पिछले महीने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के दौरान पुलिस वाहनों को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी। वड़ोदरा पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि पुलिस ने 20 दिसंबर को पथराव में वाहनों को हुए नुकसान का आकलन किया है।
उन्होंने कहा कि 40 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। पुलिस दंगाइयों से भरपाई करने का अनुरोध लेकर अदालत जाएगी। गहलोत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 2018 में एक आदेश दिया था जिसमें बताया गया था कि कोडुंगल्लूर फिल्म सोसाइटी हिंसा के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को हुए नुकसान की जवाबदेही कैसे तय की जाए और कैसे क्षतिपूर्ति की जाए, हम उस आदेश का पालन कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि उस आदेश से सूरत पुलिस को दंगाइयों से क्षतिपूर्ति वसूलने में मदद मिली थी। (फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बोले केजरीवाल, दिल्ली को विश्व का नंबर 1 शहर बनाएंगे