भूपेंद्र भयानी का AAP को बड़ा झटका, गुजरात विधानसभा से दिया इस्तीफा

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (12:45 IST)
Bhupendra Bhayani news in hindi : गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक भूपेंद्र भयानी ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम को आप के लिए एक झटका माना जा रहा है।
 
जूनागढ़ के विसावडर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भयानी ने गांधीनगर में सुबह गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने भयानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

कहा जा रहा है कि बोटाद विधायक उमेश मकवाना और गरियाधर विधायक सुधीर वाघानी भी आप को अलविदा कह सकते हैं।
 
सोशल मीडिया पर जारी उनके इस्तीफे की प्रति के मुताबिक भयानी ने कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के पीछे किसी कारण का उल्लेख नहीं किया। 
 
भयानी पिछले साल विधानसभा चुनाव में चुने गए आम आदमी पार्टी के 5 विधायकों में से एक थे। इस चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 156 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था। यह पहली बार था जब आप ने इस विधानसभा चुनाव में कोई सीट हासिल की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

LIVE: पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अगला लेख