सपा को और एक झटका, एमएलसी अशोक बाजपेयी ने दिया इस्तीफा

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2017 (12:49 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के और एक विधान परिषद सदस्य ने बुधवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पिछले एक पखवाड़े के दौरान सपा को यह ऐसा चैथा झटका है।
 
सदन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सपा के विधान परिषद सदस्य अशोक वाजपेयी ने सभापति रमेश यादव को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। वाजपेयी पिछले करीब एक पखवाड़े के दौरान इस्तीफा देने वाले सपा के चौथे विधान परिषद सदस्य हैं।
 
इससे पहले गत 29 जुलाई को सपा विधान परिषद सदस्यों बुक्कल नवाब तथा यशवंत सिंह जबकि चार अगस्त को सरोजिनी अग्रवाल ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है।
वाजपेयी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नजदीक माने जाते थे।
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सात अगस्त को एक कार्यक्रम में पार्टी विधान परिषद सदस्यों के इस्तीफे पर कहा था कि जिन्हें जाना है वह कोई अनर्गल बहाना बनाए बगैर चले जाएं, ताकि उन्हें भी पता लग सके कि उनके बुरे दिनों में कौन उनके साथ है। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख