इस बार साथ मनेगा गणेश एवं मोदी का जन्मदिन

Webdunia
रविवार, 13 सितम्बर 2015 (10:27 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन इस बार गणेश चतुर्थी के दिन पड़ने से तमिलनाडु में इसे 'नमो' विनायक चतुर्थी के रूप में भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है।
 
समिति के महानिदेशक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के गणेशन ने रविवार को बताया कि विनायक चतुर्थी उत्सव समिति ने इस अवसर पर मोदी के स्वास्थ्य और देश की समृद्वि की कामना करते हुए 14 घंटे तक चलने वाला एक यज्ञ कराने का निर्णय लिया है।
 
गणेशन ने कहा कि यज्ञ के अलावा ‘मैसूरपा’ मिठाई से बनी गणपति की 15 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह मिठाई बेसन और घी से बनाई जाती है। प्रतिमा निर्माण कार्य अगले मंगलवार को खत्म हो जाएगा और 17 सितंबर से लोग इसके दर्शन कर सकेंगे।
 
उन्होंने बताया कि समिति हर बार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा का निर्माण कराती है। पिछली बार टॉफी से बनी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं और उससे पहले गुड़ से प्रतिमा बनाई गई थी।
 
उन्होंने बताया कि लगभग 10 हजार लोगों के लिए 18 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन 20 सितंबर को होगा। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Attack : मुख्‍य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

MP में 3 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, SN मिश्रा हुए रिटायर, कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर