Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

ठाणे में बंदर ने मां से मासूम को छीनने की कोशिश की, बच्ची घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Monkey tried to snatch baby girl from mother
, सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (13:26 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे शहर के शिल-डायघर थाने में एक बंदर अचानक घुस आया और उसने वहां मौजूद एक महिला से उसकी एक महीने की बच्ची छीनने की कोशिश की, जिसके कारण बच्ची घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराने आई थी, तभी यह घटना हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि बंदर अचानक थाने में घुस आया और उसने महिला से बच्ची छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने बच्ची को कसकर पकड़े रखा और उसे बचा लिया। उन्होंने बताया कि इस छीना-झपटी में बच्ची को काफी चोटें आई है। उन्होंने बताया कि महिला बच्ची को तत्काल अस्पताल लेकर गई। बच्ची के सिर पर पांच टांके आए हैं।
 
महिला ने पत्रकारों को बताया कि उसने थाने में बंदर दिखने के बाद उसे वहां से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन तभी बंदर ने बच्ची पर हमला कर दिया। महिला के मुताबिक, वह बहुत ही डर गई थी, लेकिन उसने अपनी बच्ची को किसी तरह बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि वन कर्मियों ने बाद में थाने पहुंचकर बंदर को पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया गया। (फाइल फोटो)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' केरल के पलक्कड़ पहुंची