UP के बुलंदशहर में 100 से ज्‍यादा लोगों ने फिर से अपनाया हिंदू धर्म

Webdunia
रविवार, 25 दिसंबर 2022 (19:26 IST)
बुलंदशहर (उत्‍तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में 20 परिवारों के 100 से अधिक लोगों ने अलग-अलग धर्म छोड़कर फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है।

खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया, 20 परिवारों के 100 से 125 लोगों ने धर्म वापसी की है। यह पहले अलग-अलग धर्मों में थे, लेकिन अब सभी सनातन धर्म को अपनाकर बहुत खुशी से आए हैं।

सामाजिक संस्था राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया, बुलंदशहर जिले के खुर्जा में विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग के तत्वावधान में सनातन धर्म में घर वापसी का कार्यक्रम विधिवत भव्यता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें जिन लोगों ने विभिन्न परिस्थिति या लोभवश कुछ वर्ष पहले सनातन धर्म को त्याग कर किसी और पूजा पद्धति में सम्मिलित हो गए थे, आज वह पुनः अपने घर में, अपने सनातन हिंदू समाज में वापस लौटकर आए हैं।

उन्होंने बताया, खुशी-खुशी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके स्वागत का अनुष्ठान किया गया, जिसमें सभी लोगों ने हर्षपूर्वक उपस्थिति जताई है। सभी लोगों ने उस भूल को सुधार करते हुए अपने भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और सनातन देवी-देवताओं को पूजने का संकल्प लिया है और भारत माता की सेवा रक्षा करने की प्रतिज्ञा की है।

सिंह ने बताया 20 परिवारों का घर वापसी का कार्यक्रम सकुशल संपन्‍न हुआ है और पूरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सभी के शपथ पत्र और सहमति पत्र तैयार करके विधिवत औपचारिक प्रक्रिया संपन्न कराकर यह वैदिक अनुष्ठान कराया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में SIR में मिले 18 लाख मृतक, 7 लाख मतदाताओं का 2 स्थानों पर नाम, क्या बोला ECI

MIG-21 Retirement : 6 दशक से अधिक की सेवा के बाद क्यों रिटायर हो रहे हैं मिग-21 फाइटर जेट, कौन लेगा उनकी जगह

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर गए जेल

पालघर में एक इमारत की लिफ्ट में पेशाब करते पकड़ा गया कंपनी प्रतिनिधि, लोगों ने पीटा

बंगाल के राज्यपाल थे तो होता था टकराव, अब जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोलीं ममता बनर्जी

अगला लेख