Hanuman Chalisa

केरल में Coronavirus के 11 हजार से ज्यादा केस, कर्नाटक और आंध्र में 500 से अधिक

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (19:10 IST)
नई दिल्ली। केरल में अब भी रोज 10 हजार से ज्यादा कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 11 हजार 196 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 149 लोगों की मौत हो गई। 
 
जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में 18 हजार 849 लोगों बीमारी से स्वस्थ हुए, जबकि वर्तमान में 1 लाख 49 हजार 356 एक्टिव केस बने हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हजार 810 हो गई है। 
 
कर्नाटक, आंध्र में 500 से ज्यादा केस : दूसरी ओर दक्षिण के ही 2 राज्य कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रोज 500 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में आंध्रप्रदेश में 771 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई।
 
राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20 लाख 48 हजार 230 हो गई है, जबकि 20 लाख 22 हजार 168 लोग इस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हजार 150 हो गई है। 
 
दूसरी ओर, कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 629 मामले सामने आए हैं, जबकि 17 लोगों की इस दौरान मौत हुई है। राज्य कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 29 लाख 74 हजार 528 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हजार 763 हो गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

Indigo की शनिवार को 800 उड़ानें रद्द, सरकार ने तय किया किराया, Airline को दिया यह आदेश

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

प्रदेश में बाबा साहेब की मूर्तियों के किनारे बनेगी बाउंड्रीवाल, लगाए जाएंगे छत्र : योगी आदित्यनाथ

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

अगला लेख