Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू में आग लगने से मधुमक्खियों के 200 से अधिक बक्से नष्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें जम्मू में आग लगने से मधुमक्खियों के 200 से अधिक बक्से नष्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 17 जून 2024 (11:03 IST)
bees destroyed by fire:  जम्मू के बाहरी इलाके में आग लगने से मधुमक्खियों के 200 से अधिक बक्से (boxes) नष्ट हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात जम्मू के आरएस पुरा इलाके में एक मधुमक्खी पालन केंद्र में रखे बक्सों में अचानक आग लग गई।

 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा आग को मधुमक्खी पालन केंद्र के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका। स्थानीय लोगों ने बताया कि 200 से अधिक बक्सों के साथ-साथ हजारों मधुमक्खियां भी आग में जलकर मर गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में दाम