हैवानियत! 8 माह में 80 से ज्यादा लोगों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गोद लेने वाली मां ने वेश्यावृत्ति में धकेला

Webdunia
बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (15:03 IST)
आंध्रप्रदेश में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय लड़की के साथ 8 माह में 80 से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला, एक बी.टेक. छात्र समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को गुंटूर से छुड़ा लिया है। इसी महिला ने लड़की को मां की मौत के बाद गोद लिया था। 
दरअसल, कोरोना लहर में अपनी मां को खो दिया था। बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद लड़की को अस्पताल से अपने घर ले जाने वाली महिला ने ही उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। जांच में खुलासा हुआ है कि 80 से ज्यादा लोगों ने इस नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस सभी 80 लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक आरोपी फिलहाल लंदन में है। 
 
पीड़िता को एक महिला सवर्ण कुमारी ने गोद लिया था। इस महिला ने जून 2021 में कोरोना महामारी के दौरान एक अस्पताल में लड़की की मां से दोस्ती की थी। लड़की की मां की मौत के बाद सुवर्ण कुमारी उसे अपने घर ले गई थी। 
 
पिता की शिकायत के बाद हुआ खुलासा : अगस्त 2021 में लड़की के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला सवर्ण कुमारी की पहचान की, जबकि पहली गिरफ्तारी जनवरी में हुई थी। मंगलवार (19 अप्रैल, 2022) को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बीटेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से एक कार, 53 मोबाइल, तीन ऑटो और बाइक बरामद की है। 
 
तेलुगू वेबदुनिया के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालयों में भेजा गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुप्रजा ने कहा कि पुलिस ने 80 आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इनमें से कुछ दलाल हैं, जबकि बाकी ग्राहक हैं। कई गिरोहों ने लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। 

सम्बंधित जानकारी

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

Air India Plane Crash : विमान हादसे के अंतिम पीड़ित की हुई पहचान, मृतकों की संख्या अब 260 हो गई, परिजनों को सौंपे शव

भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 2 सीई समेत 7 इंजीनियर सस्‍पैंड

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

अगला लेख