जम्मू-कश्मीर में 9000 से ज्यादा महिलाएं लापता, AAP का प्रदर्शन

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (17:01 IST)
AAP protests in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में 9000 से अधिक महिलाओं के लापता होने के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा हाल ही में महिलाओं के लापता होने से जुड़े आंकड़े जारी किए गए थे।
 
आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर स्थित प्रेस कॉलेनी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में क्यों? कौन? कहां? जैसे सवालों से जुड़ी तख्तियां थीं। आप मीडिया समिति के अध्यक्ष नवाब ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सभी लापता महिलाओं पर जवाब देने को कहा।
 
नवाब ने कहा, हम पूछ रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ और आपके तंत्र में क्या खामी है? ये 9,765 महिलाएं कौन हैं और उनके लापता होने के पीछे का क्या कारण है? वे लापता महिलाएं कहां हैं? क्या आप उन लापता लोगों का पता लगाने के लिए कुछ कर रहे हैं? नवाब ने सिन्हा से केंद्र शासित प्रदेश में कथित तौर पर हो रही 'मानव तस्करी' के बारे में भी पूछा।
 
एनसीआरबी के मुताबिक, वर्ष 2019 से 2021 के बीच बीते तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां लापता हो गईं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़े हाल ही में संसद में पेश किए गए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया हमलावर बाघ, 2 व्यक्तियों पर किया था हमला

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

अगला लेख