Dharma Sangrah

जज्बे को सलाम : तेंदुए ने किया 5 साल की मासूम पर हमला, बहादुर मां ने बचाई जान...

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (14:42 IST)
चंद्रपुर। महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के एक जंगल में एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी बेटी को तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया। घटना 30 जून की है। जैसे ही तेंदुए ने मासूम पर हमला किया, मां बांस का डंडा लेकर  तेंदुए पर टूट पड़ी और बच्ची की जान बचाने में सफल रही।

हालांकि तेंदुए के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उसका सोमवार को नागपुर के अस्पताल में ऑपरेशन होना है।
 
वन विकास निगम लिमिटेड के संभागीय प्रबंधक वी एम मोरे ने बताया कि जुनोना गांव की रहनेवाली अर्चना मेशराम गांव के बाहरी इलाके में जा रही थी, तभी उसके पीछे चल रही उसकी बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
 
महिला शुरू में तो डर के मारे पीछे हट गई, लेकिन बाद में साहस जुटाते हुए उसने बांस के डंडे से जंगली जीव पर हमला किया। इसके बाद तेंदुए ने बच्ची को छोड़ महिला पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसे डंडे से मारना जारी रखा और बाद में जंगली जीव जंगल में भाग गया।
 
बच्ची का जबड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गया और वन्य कर्मी उसे चंद्रपुर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर के सरकारी दंत चिकित्सा अस्पताल भेज दिया गया। वन विभाग ने उसके इलाज के लिए प्राथमिक मुआवजे के तौर पर कुछ राशि दी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ली हार की जिम्मेदारी, राजनीति छोड़ी, परिवार से भी नाता तोड़ा

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख