Biodata Maker

राणा दंपति को खाना होगा जेल का खाना, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (21:08 IST)
मुंबई। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने जेल में घर का बना भोजन मंगाने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति एवं विधायक रवि राणा की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

दंपति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के आह्वान के बाद गत शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि राणा दंपति ने अपनी योजना रद्द कर दी थी लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन पर राजद्रोह तथा विभिन्न समूहों के बीच द्वेष को बढ़ावा देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं। नवनीत राणा भायखला जेल में बंद हैं जबकि उनके पति पड़ोसी नवी मुंबई में तलोजा जेल में हैं। दंपति की जमानत याचिका पर शनिवार को सत्र अदालत में सुनवाई होगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख