Publish Date: Tue, 09 Jan 2018 (16:38 IST)
Updated Date: Tue, 09 Jan 2018 (16:42 IST)
बांदा। उत्तरप्रदेश के बहुचर्चित विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक अंसारी भारतीय जनता पाटी (भाजपा) रहे कृष्णानंद राय की हत्या समेत कुछ अन्य मामलों में बांदा जेल में बंद है।
जिला कारागार अधीक्षक एसआर सिंह ने बताया कि अंसारी से उनकी पत्नी जेल में मिलने आई थी। विधायक का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और वे बेहोश होकर गिर गए। उनकी हालत देख उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।