ड्रग्स केस में आर्यन की जमानत के लिए पिता शाहरुख ने उतारे दिग्गज वकील

Webdunia
मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (12:50 IST)
मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में फंसे आर्यन को बचाने के लिए पिता शाहरुख खान ने दिग्गज वकीलों की फौज उतार दी है। इस मामले में अब तक वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे पैरवी कर रहे थे। मानशिंदे ने रिया चक्रवर्ती का केस भी लड़ा था। 
 
दरअसल, इस मामले में शाहरुख अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। सलमान खान को हिट एंड रन मामले में बरी करवाने वाले अमित देसाई ने भी आर्यन का पक्ष रखा था। हालांकि इस सबके बावजूद आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई। 
 
अब भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आर्यन के लिए मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने बेटे की जमानत के लिए लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी की भी सेवाएं ली हैं। इनके अलावा रूबी सिंह आहूजा और संदीप कपूर की टीम भी बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान को जमानत दिलवाने के लिए पैरवी करेंगे। 
 
करंजावाला लॉ फर्म की स्थापना रायन करंजावाला ने अपनी पत्नी माणिक के साथ की थी। उनके व्यापार और राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों से संबंध हैं। करंजावाला पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ वकील अरुण जेटली के भी करीबी मित्र रहे हैं। वे तरुण तेजपाल का केस लड़ चुके हैं। साथ ही खुद भी यौन उत्पीड़न के आरोप झेल चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख