योगी आदित्यनाथ से मिलीं मुलायम की बहू अपर्णा यादव

Webdunia
शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (14:24 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायमसिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव, उनकी पत्नी अपर्णा यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की। प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन को लेकर संभवत: उन्होंने यह मुलाकात की।
 
श्रीमती यादव भाजपा की लखनऊ कैंट क्षेत्र से प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से राज्य विधानसभा चुनाव हार गई थीं। अपर्णा को आदित्यनाथ का करीबी रिश्तेदार भी बताया जाता है। दो माह पहले भी वह उनसे मुलाकात करने के लिए गोरखपुर गई थीं। दंपति ने हालांकि बैठक पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया।
 
इसी तरह, बसपा के मुख्य सचेतक रामबीर उपाध्याय ने भी मुख्यमंत्री से अति विशिष्ट अतिथि गृह में मुलाकात की। उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के कयास के बारे में पूछने पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
 
दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) समेत कई बडे अधिकारियों को अपने अतिविशिष्ट कैंप कार्यालय वीवीआईपी अतिथि गृह में तलब किया और बलात्कार की पीड़ित महिला को गुरुवार को लखनऊ के पास चलती ट्रेन में जबरन तेजाब पिलाने के बारे में जानकारी की। मुख्यमंत्री से मिलने वाले अन्य अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) (खुफिया) आर के चतुर्वेदी और अखिलेश यादव सरकार के पूर्व सलाहकार आलोक रंजन शामिल थे। (वार्ता) 

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 50 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

अगला लेख