मुंबई में बेस्ट की बसें हड़ताल पर, यात्री हुए परेशान

Webdunia
सोमवार, 7 अगस्त 2017 (16:12 IST)
बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम की 3,500 से ज्यादा बसें बेस्ट के कर्मचारी संघ की हड़ताल के कारण मुंबई की सड़कों से नदारद हो गईं। यह हड़ताल उनकी मांगों को मनवाने को लेकर की गई है जिसमें तनख्वाह का सही समय पर भुगतान भी शामिल है।
 
तकरीबन 36 हजार बेस्ट कर्मचारी आधी रात से हड़ताल पर चले गए जिसने आज 'रक्षाबंधन' के दिन नागरिकों को मुश्किल में डाल दिया।
 
बेस्ट लगभग 483 मार्गों पर 3700 बसों का संचालन करता है जिसमें प्रतिदिन 30 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इसकी परिवहन शाखा को रोजाना तकरीबन दो करोड़ से ऊपर के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
 
बेस्ट के कर्मचारी और बृहनमुंबई नगर पालिका (बीएमसी) के बीच पिछले कई दिनों से कई मुद्दों पर झगड़ा हो रहा है जिसमें वेतन का अनियमित भुगतान भी शामिल है। बेस्ट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशांक राव ने दावा किया है कि उन्हें 16,500 कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है।
 
राव ने कल कहा था 'हमें बीएमसी प्रशासन से लिखित में आश्वासन चाहिए था लेकिन उन्होंने दिया नहीं। अब हमने निर्णय लिया है कि हम मध्यरात्रि से काम पर नहीं जाएंगे। कल (सात अगस्त) को कोई बस नहीं चलेगी।'
 
बेस्ट प्रशासन ने कल एक सर्कुलर जारी करते हुए कर्मचारियों को कहा था कि यदि वह हड़ताल पर गए तो उनपर महाराष्ट एसेंशियल सर्विसेज मेंटनेंस एक्ट (एमईएसएमए) के तहत अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
 
बेस्ट समिति के अध्यक्ष अनिल कोकिल ने हड़ताल को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार देते हुए कर्मचारियों से काम शुरू करने की अपील की।
 
कोकिल ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे कर्मचारी रक्षाबंधन के दिन हड़ताल पर चले गए। उनको यात्रियों को हो रही परेशानी के बारे में सोचना चाहिए और यह समझना चाहिए कि बेस्ट प्रशासन ने उन्हें हर माह की दस तारीख को वेतन देने का आश्वासन दिया है।' मुंबई के मेयर विश्वनाथ महादेश्वर ने भी बेस्ट कर्मचारियों से काम शुरू करने की अपील की है ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख